हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

Edited By Nitika, Updated: 30 Jul, 2024 02:39 PM

hemant soren and his wife kalpana soren met governor cp radhakrishnan

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन जाकर मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने सीपी राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंट कर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर बधाई दी।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन जाकर मुलाकात की। बता दें कि बीते दिनों सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिस कारण आज सीपी राधाकृष्णन रांची से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे।PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने सीपी राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंट कर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर बधाई दी। इसी के साथ अच्छे तथा स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यपाल का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन झारखंड वासियों को सदैव मिलता रहेगा। बता दें कि झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!